भारत का राष्ट्रिय पक्षी -भारत में पक्षियों में सबसे सुन्दर पक्षी भारतीय मोर [pavo cristau अथवा linnaeus ]है। इसे भी १९७२ के के भारतीय पक्षी विधेयक के अनुसार मारना वर्जित है। यह भारतीय साहित्य में विशेष स्थान रखता है। इसका रंग नीला ,सिर पर छोटे-छोटे पंखो का मुकुट ,आँखों के निचे एक स्वेत धब्बा ग्रीवा पतली और लम्बी है। नर अधिक सुन्दर एवं रंगीला होता है। पूंछ में लगभग दो सौ पंख होते है जो वह समय समय पर गिराता रहता है। मादा के सिर पर मुकुट एवं शरीर पर पूंछ नहीं होती है यह तनिक भूरे रंग की होती है
भारतीय उपमहाद्वीप में यह पक्षी उत्तर में सिंधु नदी से लेकर असं ,मिजोरम तक तथा समस्त दक्षिण प्रायःद्वीप में मिलता है। आज तो यह सुरक्षित है ही ,परन्तु लोग भी इसे प्रायः धर्म तथा संवेदना के कारण हानि नहीं पहुंचते है
कुछ विशेष तत्व- भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर हैं । तमिलनाडु के ऊटी में भारत के राष्ट्रीय पक्षी घोषित करने सम्बंधी आयोजित बैठक में मोर के साथ साथ सारस क्रैन, ब्राह्मिणी काइट, बस्टार्ड, और हंस के नामों पर भी चर्चा की गयी एवं अंतत: मोर को 26 जनवरी 1963 को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया । मोर के साथ साथ सूची के अन्य पक्षी भी बेहतर विकल्प थे किंतु नाम चुनने हेतु बनाई गयी गाइडलाइन्स के अनुसार राष्ट्रीय पक्षी घोषित किए जाने के लिए उस पक्षी का देश के सभी हिस्सों में मौजूद होना जरूरी है। यह म्यांमार का भी राष्ट्रीय पक्षी है

No comments:
Post a Comment